आज की ताजा खबर

यशराज सिंह ने मारी बाजी, ओवरऑल चैंपियन सेंट जोसेफ स्कूल नैनी

top-news

 प्रधानाचार्य आशीष रंजन ने युवा वक्ताओं को किया प्रोत्साहित 

 एसएमसी घूरपुर में दिवंगत डीएन अग्रवाल वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न 

 प्रयागराज। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, घूरपुर (एस एमसी) की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल में 'दिवंगत डीएन अग्रवाल वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026' का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 प्रमुख विद्यालयों के मेधावी वक्ताओं ने महत्वपूर्ण  एवं विचारोत्तेजक विषय कि "स्वतंत्रता के 78 वर्ष : चमकता भारत या टूटते सपने" पर  विचार रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मधुर भजन गायन के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण में सकारात्मक और ज्ञानवर्धक माहौल का संचार किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला ट्रस्ट एंड सोसाइटीज, प्रयागराज की अध्यक्ष श्रीमती मीता अग्रवाल ने की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के प्रदीप चौधरी, पीयूष केसरवानी एवं डॉ. राधा घोष ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का आकलन उनके विषय ज्ञान, तर्क क्षमता, उच्चारण और खंडन-मंथन के कौशल के आधार पर किया।

भारत की स्वतंत्रता के बाद की यात्रा पर हुए गहन और ज्ञानवर्धक मंथन के पश्चात, कार्यक्रम 'अभिव्यक्ति एवं आभार' सत्र की ओर बढ़ा, जिसमें आयोजकों, प्रतिभागी विद्यालयों, अतिथियों और निर्णायक मंडल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य आशीष रंजन ने संपन्न कराया। प्रथम स्थान यश राज सिंह सेमस्टार ग्लोबल स्कूल नैनी प्रयागराज, द्वितीय स्थान नव्या अग्रवाल एसएमसी स्कूल घूरपुर प्रयागराज और  तृतीय स्थान समृद्धी सिंह सेंट जोसेफ स्कूल नैनी ने प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ इंटरजैक्टर  उत्तम यादव महर्षि विद्या मंदिर, नैनी, ओवरऑल चैंपियन  सेंट जोसेफ स्कूल नैनी ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आशीष रंजन ने युवा वक्ताओं के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और वाक - पटुता की भूरि - भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर निरंतर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।सभापति विनायक टंडन ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन किया। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *