आज की ताजा खबर

डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में जागरूकता सप्ताह शुरू

top-news

श्रावस्ती। बारिश के चलते नदियोंए तालाबों और पोखरों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में डूबकर होने वाली मौतों से बचाव के लिए जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक बच्चों को जलाशयों के पास जाने से होने वाले खतरों की जानकारी दे रहे हैं।

बच्चों को शपथ दिलाई जा रही है कि वे अकेले नदीए तालाब या पोखर के पास नहीं जाएंगे और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि जलाशयों में डूबने से होने वाली मौतों में बच्चों की संख्या अधिक रहती है।

जिला आपदा विशेषज्ञ आरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों को यह भी सिखाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति को डूबता देखकर स्वयं पानी में उतरकर बचाने के बजाय तत्काल किसी बड़े व्यक्ति से मदद लें।

स्कूलों के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *