आज की ताजा खबर

राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनए थ्प्त् दर्ज कराने को दी तहरीर

top-news

श्रावस्ती। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती ने सोमवार को जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भिनगा थाने के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के दौरान गाड़ी में बैठकर चले जाने का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया और थ्प्त् दर्ज कराने की मांग की।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भिनगा थाने में लिखित तहरीर सौंपकर मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की अस्मिताए स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उनका आरोप है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा राष्ट्रगान के दौरान इस तरह का आचरण संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस संविधान और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खानए मनरेगा प्रभारी एडवोकेट अमन पांडेए जिला महासचिव एहसान चौधरीए ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारीए एडवोकेट हेमंत कुमार पाठकए जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *