आज की ताजा खबर

आवारा व छुट्टा पशुओं को सड़क पर घूमने से लोगों में बना रहता है बराबर खतरे का डर

top-news

 पूर्व में आवारा छुट्टा पशुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की हो गई थी मृत्यु

 मोहम्मद नईम 

फाजिलनगर कुशीनगर। जनपद के फाजिलनगर ब्लाक अंतर्गत फाजिलनगर से बाढु चौराहा के तरफ जाने वाले सड़क पर आवारा छुट्टा पशुओं पशुओं का संख्या इतना ज्यादा बढ़ गया है कि आए दिन फाजिलनगर बसडीला, दर्जिया सुमही बाढु चौराहा सहित फाजिलनगर क्षेत्र के आधा दर्जन चौराहों पर छुट्टा आवारा पशुओं के सड़क पर घूमने के कारण राजगीरों को आवागमन में हो रही परेशानियों के साथ आए दिन आने जाने वाले राहगीर व साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार आवारा छुट्टा पशुओं में टकराकर गिरने कारण घायल हो रहे है। लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों को इससे कोई वास्ता सरोकार नहीं है।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही फाजिलनगर से बाढु चौराहा के तरफ जाने वाले सड़क पर फाजिलनगर बसडीला, दर्जिया सुमही बाढु चौराहा सहित फाजिलनगर क्षेत्र के आधा दर्जन चौराहों पर हां कर शाम तक जमे रहते है। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को लोगों के साथ बाहरी लोगों को सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है।

क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर घूमते रहते हैं जिसके कारण लोगों को आवा गमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आवारा पशुओं से टकराकर लोग आए दिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे है।

पिछले दिनों ग्राम सभा सुमही के चौराहा पर आवारा पशु के हमले में चौरा खास थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर खुशहल टोला निवासिनी

जैबुन नेशा अजमत अंसारी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहा से हालत गंभीर होने पर गोरखपुर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला का देहांत हो गया।

नगर पंचायत के द्वारा छुट्टा आवारा पशुओं का इंतजाम किया जाता है नगर पंचायत फाजिलनगर के अधिशासी अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

शांति प्रकाश द्वेदी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *