आज की ताजा खबर

नेहरू नगर अंध विद्यालय में 85 बच्चों को वितरित किया स्वल्पाहार

top-news

समाजसेवियों ने बच्चों को नाश्ता कराया, बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में सोमवार सुबह बच्चों के लिए स्वल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह करीब 6:30 बजे विद्यालय के 85 बच्चों को नूडल्स, मैक्रोनी और जलेबी के साथ बिस्कुट व दालमोट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी आरके निगम, संजीव निगम, भारतीय निगम, वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. हेमंत मोहन और अथर्व निगम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. हेमंत मोहन ने बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मौसम में बदलाव के दौरान साफ-सफाई, खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *