आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय व एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
डीएम व एसएसपी ने बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार को बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया को खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने क्रिकेट अभ्यास पिच का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने के लिए पिच के आसपास आवश्यक प्रकाश व्यवस्था की जाए और घास की कटाई कराई जाए। उन्होंने स्टेडियम परिसर एवं खेल मैदान की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।
उन्होंने 100 मीटर दौड़ के लिए निर्धारित मैदान का भी निरीक्षण किया तथा मैदान का समुचित समतलीकरण कराने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और खेल गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नए निर्माण के अंतर्गत तैयार किए जा रहे जी-प्लस-थ्री (G+3) भवन की स्थिति का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए खेल गतिविधियों के लिए एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







