आज की ताजा खबर

सावन के अंतिम सोमवार को त्रिलोकी नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

top-news

हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मांगी कामना

सिंधौली-शाहजहांपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव त्रिलोकी नाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, पापों से मुक्ति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। गांव गरबापुर की शबनम यादव, सैजना की शीतल यादव और जूली यादव डाक कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचीं।

उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आगामी पुलिस, अग्निवीर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और चयन की मनोकामना की। सिंबल ऑफ एक्सीलेंस लाइब्रेरी के कृष्ण पाल ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अच्छी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

वहीं एमए पब्लिक स्कूल मुड़िया मोड़ सिंधौली के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और सभी के कष्ट दूर करने की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *