आज की ताजा खबर

कांवड़ प्वाइंट और त्रिलोकीनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

top-news

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सतर्क

सिंधौली-शाहजहांपुर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों ने कांवड़ प्वाइंट और प्रसिद्ध त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली क्षेत्र में स्थित कांवड़ प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लगातार आवागमन को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, क्षेत्राधिकारी पुवायां ने सिंधौली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनका आवागमन सुगम बना रहे, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *