आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दैवीय आपदा के पीड़ित परिवारों को विधायक ने बांटे चार-चार लाख के चेक
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
अतिवृष्टि में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिली आर्थिक सहायता
पुवायां-शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी पुवायां ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत निधि से चार-चार लाख रुपये के सहायता चेक वितरित किए।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में भारी बारिश के चलते मकान का लेंटर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद विधायक और एसडीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। दोनों परिवारों को कुल आठ लाख रुपये की सहायता दी गई।
इसी क्रम में ग्राम जठियापुर बुजुर्ग में अतिवृष्टि के कारण जान गंवाने वाले गंगाराम पुत्र जयराखन के विधिक वारिसों को भी शासन के निर्देश पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
प्रभावित परिवारों को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी पुवायां ने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार बिना देरी के सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
चेक वितरण के दौरान राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







