आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आस्था का सैलाब: 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
गौरीशंकर मंदिर में तड़के 4 बजे से लगीं लंबी कतारें, बीसलपुर के गुलेश्वरनाथ धाम में डीएम-एसपी ने की पूजा-अर्चना
डीएम ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे एसपी, ड्रोन व सीसीटीवी से रखी गई नजर
शोएब खान
पीलीभीत। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर पूरा जिला शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर से लेकर बीसलपुर के प्रसिद्ध बाबा गुलेश्वरनाथ धाम तक तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजते शिवालयों में भक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग व धतूरा लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पूरनपुर, जहानाबाद, न्यूरिया और घुघचाई क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक, कांवड़ियों पर बरसाए फूल
पावन अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बीसलपुर स्थित बाबा गुलेश्वरनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया, जिसके बाद डीएम ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात डीएम व एसपी ने चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी पहुंचकर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा परखी और तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर रहा। एसपी सुकीर्ति माधव ने गौरीशंकर मंदिर, थाना जहानाबाद की शाही चौकी, कांवड़ सहायता केंद्र और टाइगर तिराहा सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी, प्रकाश व आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ सदर नताशा गोयल, सीओ नगर अमरनाथ वर्मा और प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहा बंद, ड्रोन से हुई निगरानी
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।
नौगवां चौराहे पर बसों का ठहराव रोककर उन्हें सुनगढ़ी और टनकपुर रोड बाईपास से निकाला गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सावन का अंतिम सोमवार शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







