आज की ताजा खबर

नगर पालिका परिसर में शुरू हुई मां पूर्णागिरि मॉडल प्रेरणा कैंटीन

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद परिसर में सोमवार को मां पूर्णागिरि मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया।


कैंटीन का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तुलसी प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति, विकासखंड मरौरी से जुड़ी छह महिला सदस्यों के एसोसिएशन ऑफ पर्सन (एओपी) द्वारा किया जाएगा। यहां सूक्ष्म जलपान, भोजन, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मॉडल प्रेरणा कैंटीन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाएं मिलकर काम करेंगी और अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, उपायुक्त स्वत: रोजगार वंदना सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर संगुड़ी, खंड विकास अधिकारी मरौरी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, एनआरएलएम कर्मचारी, वार्ड सदस्य और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *