आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
थाने में युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन व हाथ
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
महमूदाबाद/सीतापुर। पटाखे दागने के दौरान पड़ोस के घर में गिरी चिंगारी से शुरू हुई कहा सूनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। थाने के अंदर पुलिस के सामने युवक ने अपने आप को गले व हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर लिया। युवक को आनन फानन में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
महमूदाबाद नगर के मोतीपुर निवासी राहुल (25) पुत्र प्रदीप के घर रविवार को छठी का कार्यक्रम था। रात में प्रदीप पटाखे दगा रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी पड़ोसी संतराम के घर पर गिर गई। पटाखे की चिंगारी से संतराम की बेटी के कुछ बाल जल गए थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
सुबह संतराम की पत्नी नीलम ने अपनी बेटी के साथ मारपीट किए जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। मोतीपुर चौकी से पुलिसकर्मी राहुल को बुलाने घर गए। सोमवार की दोपहर दो बजे दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे के पास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी।
वार्ता के दौरान नीलम ने कहा कि वह राहुल को जेल भिजवाकर मानेगी चाहे उसे सीतापुर और लखनऊ तक क्यों न जाना पड़े। मामले को लेकर नीलम राहुल को जेल भेजने की मांग पर अड़ गई। नीलम व उसके परिजनों द्वारा लगातार जेल भेजे जाने की मांग से आक्रोशित राहुल ने जेब में रखी ब्लेड निकाली और अपनी गर्दन और हाथ पर कई वार कर लिये।
खून बहता देख आनन-फानन में राहुल को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।राहुल ने अपने बयान में दूसरे पक्ष के संतराम पर ब्लेड मारने का आरोप लगाया है। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की कोतवाली परिसर में बातचीत हो रही थी।
इस दौरान राहुल ने खुद अपनी गर्दन व हाथ पर ब्लेड मार लिया। राहुल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पूरी घटना कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







