आज की ताजा खबर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रवीन्द्र नगर थाने पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

top-news

कुशीनगर। कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र विश्वकर्मा 'राधे' के नेतृत्व में रवीन्द्र नगर थाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विरुद्ध निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रवीन्द्र विश्वकर्मा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रगान पूरे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, किसी दल की निजी संपत्ति नहीं। उन्नाव के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्रगान के समय मंच छोड़कर चले जाना न केवल पद की गरिमा को गिराता है, बल्कि राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति घोर उपेक्षा को भी दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच करे।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहिरूद्दीन ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि खुद को राष्ट्रभक्ति का एकमात्र ठेकेदार बताने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष का यह रवैया उनकी कथनी और करनी के अंतर को साफ करता है। उन्होंने मांग की कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की विधिवत जांच कराई जाए और कानून के उल्लंघन पर संबंधित पद की परवाह किए बिना सख्त विधिक कार्रवाई हो।

संगठन प्रभारी तारकेश्वर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो पार्टी व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। वहीं मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर होकर संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन तत्काल प्रत्यक्षदर्शियों, अधिकारियों और आयोजकों के बयान कलमबंद करे ताकि राष्ट्रगान के कथित अनादर की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अंशुमणी त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, जाहिद अली, स्वामीनाथ यादव, अब्दुल हमीद, जय सिंह, राजू कुशवाहा, जफरूल्ला, राधाकृष्णन शर्मा, पलटन यादव, गोरख यादव, आर्यन, अब्दुर रहीम, वृंदा प्रजापति, सीमा भारती समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *