आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नगर पालिका के नाम पर फर्जी टैक्स रसीद, सोलर पैनल लगवाने का खेल
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
फर्जी रसीदों के सहारे भवनों पर लगाए जा रहे थे सोलर पैनल, नगर पालिका ने सुनगढ़ी थाने में दी तहरीर
शोएब खान
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के नाम से फर्जी जलकर और गृहकर की रसीद तैयार कर सोलर पैनल लगवाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के कर संग्रहकर्ताओं ने फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के साथ फर्जी रसीदों की प्रतियां भी पुलिस को दी गई हैं।
नगर पालिका की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक नगर क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ जलकर और गृहकर की रसीद प्रस्तुत की जाती है। यदि किसी भवन स्वामी का जलकर या गृहकर बकाया होता है तो पहले उसका पूरा भुगतान कराया जाता है।
इसके बाद ही नगर पालिका की ओर से रसीद जारी की जाती है और सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने नगर पालिका के नाम से फर्जी टैक्स रसीदें तैयार कर लोगों के भवनों पर सोलर पैनल लगवा दिए। नगर पालिका का कहना है कि इन रसीदों का विभाग से कोई संबंध नहीं है और वे पूरी तरह फर्जी हैं। फर्जी रसीदों का इस्तेमाल सामने आने के बाद विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है।
नगर पालिका के समस्त वसूलीकर्ताओं और कर संग्रहकर्ताओं की ओर से थाना सुनगढ़ी में दी गई शिकायत में मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में थाना सुनगढ़ी में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







