आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिवभक्तों की आस्था का प्राचीन केंद्र है शाहपुर जंगल धाम
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
हर सोमवार उमड़ते हैं श्रद्धालु, आदि गंगा गोमती में स्नान के बाद बाबा गौरीशंकर का करते हैं जलाभिषेक
अरूण दुबे
चांदा, सुलतानपुर। चांदा क्षेत्र का प्रसिद्ध श्री गौरी शंकर शिव धाम शाहपुर जंगल शिवभक्ति की आस्था का प्राचीन केंद्र है। यहां पर सावन ही नहीं, प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भक्ति उमड.ती है। सावन के अंतिम सोमवार को जौनपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
आदि गंगा गोमती में स्नान के बाद भक्तों ने बाबा गौरी शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
यह धाम केवल सावन के सोमवार तक सीमित नहीं है। वर्षभर प्रत्येक सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूर-दराज से आने वाले भक्त बाबा गौरी शंकर के दर्शन और जलाभिषेक को विशेष आस्था से जोड़कर देखते हैं। सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है।
मंदिर के पुजारी संतराज गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो जाती है और देर तक भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल और प्रसाद चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हैं। सावन के अंतिम सोमवार पर देर शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। धाम की प्राचीनता, गोमती तट और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष स्थान दिलाती है।
डेढ़ सौ वर्ष पुराना माना जाता है मंदिर
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना और स्वयंभू माना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा गौरी शंकर की आराधना करने पर मनोकामना पूरी होती है। यही विश्वास इस प्राचीन धाम को आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान दिलाता है।
गोमती स्नान के बाद पहुंचते हैं भक्त
धाम की एक विशेषता आदि गंगा गोमती का समीप से गुजरना भी है। अनेक श्रद्धालु पहले नदी में स्नान करते हैं और इसके बाद मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। अंतिम सोमवार पर भी नदी किनारे और मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण रहा।
शिवभक्त रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा, शाहपुर जंगल धाम की महिमा दूर-दूर तक है। हर सोमवार श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा गौरी शंकर का पूजन करते हैं। राजेश सिंह ने कहा, यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दूर के गांवों से लोग सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए यहां आते हैं। बृजलाल पाल ने कहा, सावन में भीड़ अधिक रहती है, लेकिन सालभर हर सोमवार भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। यहां की आस्था अलग है। पुजारी संतराज गोस्वामी ने कहा, भक्त श्रद्धा से जलाभिषेक और पूजा करते हैं। बाबा गौरी शंकर के प्रति लोगों की आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







