आज की ताजा खबर

अजगरा महोत्सव के लिए बीरापुर में सनातन संस्कृति पर मंथन

top-news

बीरापुर-प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बीरापुर में सनातन संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुल 7 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान उपस्थित विद्वानों ने पौराणिक एवं धार्मिक तथ्यों पर अपने-अपने तर्क और विचार प्रस्तुत कर सनातन परंपरा के विविध आयामों पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के अंत में विद्वानों की प्रस्तुति के आधार पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जयप्रकाश तिवारी को अजगरा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ईश्वर चंद जायसवाल एवं ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में शालिक राम मिश्र, हरिराम मिश्रा, राजेश मिश्रा, शिवनारायण विश्वकर्मा, मुकेश पाल, राजेंद्र प्रसाद चौबे, भोला तिवारी, गुलाब चौरसिया, घनश्याम, धीरज और सफाई कर्मी रानी देवी सहित ग्राम सभा के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने चयनित प्रतिभागी को बधाई देते हुए अजगरा महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *