आज की ताजा खबर

32 साल पुराने मामले में दो स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

top-news

संग्रामगढ़-प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संग्रामगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गुरदीप सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह और आरक्षी अरविंद यादव की टीम ने ग्राम कैथा अशोगी में दबिश देकर दो वारंटियोंकृमुन्नानाथ पुत्र बेनी यादव (निवासी कैथा) तथा राधेश्याम पुत्र भगवती प्रसाद (निवासी कैथा अशोगी)कृको गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वर्ष 1994 में मुकदमा अपराध संख्या 10/1994, धारा 323/504 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था।

न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *