आज की ताजा खबर

अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

top-news

प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासो गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की भनक लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकुंद लाल की सबसे छोटी बेटी राखी देवी (18) बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी।

सोमवार को राखी ने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली और दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटक गई।

काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने और भीतर से कोई आवाज न आने पर परिजनों को आशंका हुई। जब दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर दाखिल हुए, तो राखी को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।

घबराए परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राखी अपने भाई ग्रीश कुमार और बहन बबली में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना मिलते ही बाघराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *