आज की ताजा खबर

अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता संपन्न, 245 छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

top-news

प्रतापगढ़। शहर के जीआईसी ग्राउंड में अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें 245 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अखंड हिंद फौज के संरक्षक रवि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए रवि गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है और उन्हें पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सेना जैसे अनुशासनप्रिय एवं समर्पित क्षेत्र की ओर प्रेरित करना ही अखंड हिंद फौज का उद्देश्य है।

युवाओं में अनुशासन, साहस और देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रवेश दौड़ में बच्चों ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ भाग लिया। रवि गुप्ता ने कहा कि अखंड हिंद फौज एक स्वयंसेवी एवं राष्ट्रसेवी संगठन है, जो बच्चों को बचपन से ही राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

संगठन का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है, जो उत्साह, साहस और चुनौतियों से भरे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं तथा भविष्य में भारतीय सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों में सेवा देने के लिए सक्षम बन सकें।

इस अवसर पर विभाग कमांडर सीनू कुमार, रविकांत, विभाग कमांडर गर्ल्स निशा ठाकुर, जिला कमांडर गर्ल्स फिजा, जिला कमांडर प्रशांत तिवारी, अमित यादव, अर्पित प्रजापति, आदित्य मिश्रा, आशुतोष सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *