आज की ताजा खबर

रामपुर खास में सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना का जोरदार स्वागत

top-news

लालगंज-प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता विधायक आराधना मिश्रा श्मोनाश् के रामपुर खास पहुंचने पर ग्रामीणों ने हरनाहर सीमा, जलेसरगंज और शीतलमऊ सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व मानव श्रृंखला बनाकर भव्य स्वागत किया।

लालगंज कैंप कार्यालय पर जनसंवाद के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने मंगापुर में खेल स्टेडियम, रामपुर बावली में कंपोजिट विद्यालय और बाबा घुइसरनाथ धाम में पुलिस चौकी की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

वहीं विधायक मोना ने जनता के मान-सम्मान और क्षेत्र के बहुमुखी विकास का संकल्प दोहराया।

दौरे के दौरान विधायक मोना ने खानपट्टी उर्स में अतीक की मजार पर चादरपोशी कर इलाके में अमन-चौन की दुआ मांगी।

इसके बाद दोनों नेताओं ने बाबा घुइसरनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज, भगवती प्रसाद तिवारी, संतोष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *