आज की ताजा खबर

श्रावण के आखिरी सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बोल बम से गूंजती रही बाबा की नगरी।

top-news

लालगंज-प्रतापगढ़। श्रावण माह के आखिरी सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों का भारी सैलाब देखा गया।

सुबह की आरती के बाद जैसे ही मंदिर का पट खुला पूरा परिसर हर हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि के संयोजन में प्रातः आरती को देखने में महिलाओं को खासा उत्साहित देखा गया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देख एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी खुद सुरक्षा बंदोबस्त की निगरानी करते देखे गये।

श्रद्धालुओं ने गंगा सरोवर में भी स्नान कर देवाधिदेव महादेव का विधिविधान से दर्शन पूजन किया। सई के मध्य विराजे बाबा घुइसरनाथ की भव्य प्रतिमा को भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रद्धालु निहारते दिखे।

सांगीपुर के साथ साथ लालगंज, लीलापुर समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी भी धाम में एहतियातन मुस्तैद देखी गयी।

वहीं धाम परिसर में जगह जगह भक्तों ने कांवड़िया श्रद्धालुओं के साथ धाम में पहुंचे लोगों के लिए भण्डारे का भी आयोजन कर रखा था। देर शाम तक श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का सैलाब देख एसडीएम व सीओ डटे दिखे।

फोटोः-श्रावण के सोमवार पर बाबा घुइसरनाथ जी का दर्शन पूजन करते शिवभक्त।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *