आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्राथमिक विद्यालय के ऊपर टूटा हाईटेंशन तार, लंच के दौरान बाल-बाल बचे बच्चे
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
लश्करपुर स्कूल परिसर में अचानक गिरा बिजली का तार, बच्चों के बीच मची अफरा-तफरी
अधिकारियों के फोन न उठाने पर ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सीतापुर I मिश्रिख विकासखंड की ग्राम सभा लश्करपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर स्कूल भवन पर जा गिरा। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन चल रहा था और परिसर में बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि टूटे तार की चपेट में कोई बच्चा नहीं आया।
तार टूटकर गिरने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयंत यादव ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं की। इससे ग्रामीणों और अभिभावकों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
एसडीएम से शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
बिजली विभाग से तत्काल संपर्क नहीं हो पाने पर ग्राम प्रधान जयंत यादव ने उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता से मुलाकात कर घटना की लिखित शिकायत की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए टूटे हाईटेंशन तार को तत्काल हटवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर टूटे तार को हटवाने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने की घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्युत विभाग से ऐसी लाइनों की नियमित जांच कराने और जर्जर तारों को समय रहते बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







