आज की ताजा खबर

25वें राखी महोत्सव में 1100 बहनों ने अजय कपूर को बांधी राखी

top-news

गोविंद नगर में नौ दिवसीय आयोजन का हुआ शुभारंभ, फूलों की वर्षा कर किया भाई का स्वागत

अजय कपूर बोले- बहनों का प्यार मेरी ताकत, आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी रहेगा प्रयास

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर कानपुर के गोविंद नगर स्थित संजय गेस्ट हाउस में मंगलवार को बहन फाउंडेशन के नौ दिवसीय 25वें राखी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन करीब 1100 बहनों ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से बहनों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

अजय कपूर के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर बहनों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद बहनों ने पारंपरिक विधि से आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। अजय कपूर ने भी बहनों से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने हर परिस्थिति में बहनों के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।


बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

इस अवसर पर अजय कपूर ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए ताकत है और उनका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहनों के सुख-दुख में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बहन फाउंडेशन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्देश्य है कि बहनों को किसी के सामने मदद के लिए हाथ न फैलाना पड़े, बल्कि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और जरूरतमंद लोगों का सहारा बन सकें।

गीतों पर झूमीं बहनें

कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा और शीतल ने किया। गायिका श्रेया और पिंकी ने अपने गीतों की प्रस्तुति से माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में रामआसरे गोविंद नगर, एफ ब्लॉक बर्रा-8, छेदी सिंह का पुरवा बर्रा-2, किदवई नगर, नौबस्ता, जूही बंबुरहिया और जूही रत्तूपुरवा समेत कई क्षेत्रों से महिलाएं पहुंचीं।

महोत्सव में फूलमती, रेखा देवी, सुनीता, रेखा पासवान, राधा पाल, पूनम देवी, सीमा श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, माधुरी देवी, रामकुमारी सेन, सुशीला वर्मा, सुनीता यादव, शीला शुक्ला, शकुंतला शर्मा, सुषमा पाल, आशा सिंह, पूनम वर्मा, मन्दा सिंह, प्रीति कश्यप, रितु छाबड़ा, सुनीता कुशवाहा, बीना देवी, अनीता कुशवाहा, स्वाती बाथम, नीतू गुप्ता, विमलेश कुशवाहा, कुसुम शर्मा, रंजीता शर्मा, प्रिया तिवारी, अनुराधा दीक्षित, अंजली, आरती, मिनाक्षी सिंह, किरन, सुमन, कलावती, सपना, सुनीता देवी, जमुना देवी और रचना देवी समेत बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *