आज की ताजा खबर

स्कूल में छात्रों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

top-news

जाजमऊ के द गंगा वर्ल्ड स्कूल में चला जागरूकता अभियान, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद की दी जानकारी

यातायात पुलिस ने बांटे जागरूकता पंपलेट, जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर कानपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। सुगम यातायात योजना (RTC) के तहत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात उपनिरीक्षक सत्येंद्र पाल ने जाजमऊ स्थित द गंगा वर्ल्ड स्कूल में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के जरूरी नियमों की जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। छात्रों को समझाया गया कि वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन करना और सड़क पर पैदल चलते समय भी सावधानी बरतना जरूरी है।


हादसे में घायल की मदद करने की दी जानकारी

अभियान के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता से संबंधित ‘राहवीर’ पहल की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। उन्हें बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में घायलों की समय पर मदद करना महत्वपूर्ण है और मानवीय संवेदना के साथ जिम्मेदारी निभाकर किसी की जान बचाने में योगदान दिया जा सकता है।

यातायात पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना और सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने यातायात नियमों को समझने में रुचि दिखाई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *