आज की ताजा खबर

नि: शुल्क कैम्प लगाकर बच्चों के दांतों व मसूड़ों की जांच कर किया जागरूक

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। बच्चों के स्वस्थ दांत और सुंदर मुस्कान के उद्देश्य से इंडियन डेंटल एसोसिएशन और एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दून इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क डेंटल चेक-अप कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें डाक्टरों ने छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मसूड़ों की जांच की।

साथ ही उन्हें सही ब्रशिंग, ओरल हाइजीन एवं दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। कैम्प में इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाहजहांपुर शाखा- 2026 के अध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल, सचिव डॉ. अंकित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ. हर्ष विजय सिंह के साथ डॉ. अमित वर्मा, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. अफरोज, डॉ. विजयदीप, डॉ. इमरान, डॉ. समर अख्तर, डॉ. समृद्धि माहेश्वरी, डॉ. रीतिका, डॉ. पूजा भल्ला, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. आदिल एवं डॉ. मदीहा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वहीं, एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रबंधक असलम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद, जिला उपाध्यक्ष कमरान अहमद एवं जिला सचिव निसार अली ने कैम्प के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. जस्मीत साहनी, प्रधानाचार्या शमा जैदी एवं स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रजत अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ दांत, सुंदर मुस्कान और स्वस्थ भविष्य के संदेश के साथ भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *