आज की ताजा खबर

माटी कलश यात्रा का किया गया अभिनन्दन

top-news

समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश लेकर काशी विश्वनाथ से पुवायां पहुंची संत रविदास पावन माटी कलश यात्रा

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर।  काशी से पुवायां पहुंची माटी कलश यात्रा का भाजपा समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बारी बारी से श्रद्धालुओं ने माटी कलश अपने अपने सिर पर रखकर  यात्रा का अभिनंदन किया।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी कलश यात्रा का नगर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।

नगर क्षेत्र में पावन माटी कलश यात्रा का संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता,समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया गया।

पावन माटी कलश यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल , प्रशान्त पटेल, जिला अध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा सिद्धार्थ कश्यप, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, नगर महामंत्री बृजेन्द्र प्रजापति, मदनपाल, नगर उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा ,गौरव त्रिवेदी, मधु सिंह, मिथुन मिश्रा, बबली सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, नगर मंत्री संजीव शुक्ला, रोहित सोनी, अरविन्द  सभासद सचिन वर्मा, ज्योति वर्मा, सोनी वर्मा,  भारतीय किसान यूनियन नेता पवन कश्यप,शक्ति केन्द्र संयोजक दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *