आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
वक्ताओं ने मंडल आयोग की सिफारिशों को बताया सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम
कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर । समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिला कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने की, जबकि संचालन परमेश्वर दयाल कन्नौजिया ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीपी मंडल के जीवन और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गांव में हुआ था। सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को अधिकार एवं प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में गठित मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में सामाजिक न्याय की बहस को नई दिशा दी और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व से जुड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त किया।
समान अवसर और सम्मान की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
अध्यक्षीय संबोधन में मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि बीपी मंडल का पूरा जीवन सामाजिक समानता, वंचित वर्गों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मगन सिंह भदौरिया, हरि कुशवाहा, अनिल सोनकर, रंजन पासी, राजीव सैनी, एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा, अरविंद शुक्ला, रितेश सोनकर, रामदास पटेल, इरफान अली, राजू अवस्थी, नसीम रजा, किशन लाल गौतम, मंजु गौतम, रियाज अहमद राजू और आशीष गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







