आज की ताजा खबर

गंगा के जलस्तर में उछाल फसलें जलमग्न,मंडराया बाढ़ का संकट

top-news

आरिफ सिद्दीकी ,प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर। गंगा की बाढ़ का जलस्तर बढ़ जाने से दर्जनों तटवर्ती गांवों पर छाया बाढ़ का संकट,सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न,तो वही गांवों की गलियों से होकर ग्रामीणों के घरों तक  पहुंचा गया गंगा की बाढ़ का पानी ग्रामीण परेशान जनजीवन अस्त व्यस्त शौचालयों में भरा बाढ़ का पानी,आवश्यक काम से स्टीमर से आ जा रहे लोग साथ ही जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर दो जगह चल रहा बाढ़ का पानी,गांवों की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग जलमग्न,मवेशियों के लिए के लिए चारे की समस्या हुई विकराल।हाइवे की डीप पर भी चलना शुरू हुआ बाढ़ का पानी।गांगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा तो वही रामगंगा का भी जलस्तर भी बढ़ा।

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही अत्यधिक बरसा और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा नदी के जलस्तर में काफी उछाल आ जाने से तटवर्ती दर्जनों गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है जिससे ग्रामीणों को भारी चिंताएं सताने लगी है।गंगा का पानी खादर क्षेत्र के खेत खलिहानों को निशाने पर ले चुका है जिससे किसानों के खेतो में खड़ी ज्वार,बाजरा,उर्दू,तिली,गन्ना,धान आदि की फसलें जलमग्न हो प्रभावित होने लगी  है तो वही आजादनगर ,इस्लामनगर ,मस्जिदनगरा, लुहारनानगला, बांसखेड़ा, भरतपुर, निविया नगला, बटन नगला,मोती नगला,अभिचारपुर,काटेलांगला,पिड़रिया आदि गांवों बाढ़ से घिर चुके तो वही पैलानी उत्तर में बाढ़ का पानी सितम ढाने पर तुला हुआ है गांव की गलियों में पानी भर जाने के बाद ग्रामीणों के घरों में भी पानी भर गया साथ ही शौचालयों भी बाढ़ की चपेट में आ जाने से लोगों को भारी दिक्कते उठानी पढ़ रही है।


गांव के फूल सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके घर में बाढ़ का पानी भर जाने से भोजन पानी की व्यवस्था करने में मुश्किलें आ रही है।बाढ़ प्रभावित इस्लामनगर के सालिम,मोहमद शहजाद,लालू,नन्हे आदि  ने बताया कि गांव की गलियों में पानी भर जाने से लोग को आने जाने में काफी दिक्कते आ रही जरूरतमंद लोग स्टीमर का सहारा लेकर बाजार आदि जाने को मजबूर है।

तो वही जनपद की सीमा पर स्थिति चौरा गांव में जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर गंगा में आई बाढ़ का पानी लगभग दो फीट गहराई के साथ दो सौ मीटर दायरे में तेज बहाव के साथ गुजर रहा अगर स्थिति यही रही तो आवागमन भी प्रभावित हो सकता है और धीयरपुरा डीप के ऊपर से पानी गुजरना शुरू हो गया है।

वही दूसरी तरफ मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल होता जा रहा ग्रामीण सूखे स्थानों से तांगा,बैलगाड़ी आदि से घास आदि लाते दिखाई दे रहे हैं।तो वही रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ चल रहा है।इस संबंध मे उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 15 सेंटीमीटर साथ ही रामगंगा का 49 सेंटीमीटर नीचे  बह रहा है साथ निचले क्षेत्र में पानी आ गया सभी बाढ़  चौकियों को सतर्क कर दिया गया दस नाव और दो मोटर वोट भी चल रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *