आज की ताजा खबर

इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का विधायक अमिताभ बाजपेयी ने किया लोकार्पण

top-news

माल रोड पर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चबूतरे के निर्माण को लेकर जताया विरोध

विधायक ने अधिकारियों से मांगे निर्माण की अनुमति संबंधी दस्तावेज, जांच के बाद कार्रवाई की बात

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर । कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित माल रोड पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधायक अमिताभ बाजपेयी ने लोकार्पण किया। इस दौरान प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार के बाहर बनाए गए एक चबूतरे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध भी जताया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर चबूतरे के निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई। विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण संपन्न हुआ।


चबूतरे की अनुमति की जांच कराने की मांग

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि इंदिरा गांधी की स्मृति और सम्मान को संजोने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं मुख्य द्वार के बाहर बनाए गए चबूतरे को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कराने का अनुरोध किया।

उन्होंने अधिकारियों से यह पता लगाने को कहा कि चबूतरे का निर्माण किसकी अनुमति से कराया गया है। विधायक ने निर्माण से संबंधित वैध अनुमति और दस्तावेज 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चबूतरे को हटाया जाए।

प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, रामगोपाल पुरी, नीरज सिंह, पार्षद रजत बाजपेई, विजय त्रिवेदी, चंकी गुप्ता, दुर्गेश चक, विशाल शुक्ला, बबलू जायसवाल, बंटी पांडे, विक्की जायसवाल, पुण्य जैन, हर्ष नागवंशी, रवि पांडे, शिब्बू शुक्ला, अमित गुप्ता, निशांत गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, संस्कार खरे, शुभम जायसवाल और सोनू त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *