आज की ताजा खबर

सपा ने मनाया बीपी मंडल का जन्मदिन, सामाजिक न्याय के विचारों पर हुई चर्चा

top-news

जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बीपी मंडल) का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बीपी मंडल के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर चर्चा की गई।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिवक्ता स्व. रासबिहारी मंडल और स्व. सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। उनका बचपन बिहार के मधेपुरा स्थित मुरहो गांव में बीता। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में बीपी मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बीपी मंडल के सम्मान में भारत सरकार ने वर्ष 2001 में डाक टिकट जारी किया था। उनके नाम पर वर्ष 2007 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भी की गई।

इस दौरान नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, डॉ. दोद राम वर्मा, अवधेश कुमार, अब्दुल रहमान, डॉ. रागनी सिंह चौहान, अनूप कुमार वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, सविता कठेरिया, नीलम, हफीज अहमद अंसारी, सरताज खान, मोनू कुरैशी, नाजिम अली, तेजपाल फौजी, मोहसीन खान, पार्वती सैनी, संतोष कुमार पाल, मनोज कनौजिया, सदीक खान, सुभान अख्तर खान, मो. बिलाल, उसमा वी, मैहज वी, नगमा, जफरीन, सुनील यादव, श्लोक, मोमीन खान, सुरजीत यादव, शाजेव अहमद, मो. अहमद, शमसुद्दीन, दुर्गेश कुमार गुप्ता, आशुतोष तिवारी, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *