आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आम के बाग में टुकड़ों में मिला बाइक मिस्त्री का शव, तमंचा भी बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
20 अगस्त से था लापता, परिजनों ने कपड़ों और जूतों से की पहचान; मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस
शाहिद हुसैन
निगोही, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम संडा खास निवासी बाइक मिस्त्री शिवा उर्फ शिव कुमार (24) पुत्र रामलडैते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव के पूर्वी छोर स्थित आम के बाग में पीपल के पास कई टुकड़ों में पड़ा मिला। मौके से एक खुला तमंचा भी बरामद होने की बात सामने आई है। परिजनों ने कपड़ों और जूतों के आधार पर शव की पहचान की।
बताया गया कि शिव कुमार 20 अगस्त की शाम से लापता था। परिजनों के अनुसार वह आम के बाग में शराब पी रहा था। उसका बड़ा भाई रामसेवक उसे घर बुलाने गया था, लेकिन शिव ने घर आने से मना कर दिया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार को बाग में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची निगोही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आत्महत्या, हादसे समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मृतक के भाइयों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि बिना किसी जानकारी के वह किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं बेटे की मौत से मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने फिलहाल किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच के साथ तमंचा बरामद होने के संबंध में भी पड़ताल कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







