आज की ताजा खबर

चांदा कोतवाली परिसर में दिखा विशालकाय अजगर, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

top-news

अरुण दुबे

चांदा ,सुलतानपुर । चांदा कोतवाली परिसर में सोमवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया,जब गेट से कुछ दूरी पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। बताया जा रहा है कि अजगर करीब 15 से 20 फीट लंबा था।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया कि रात के समय परिसर में पुलिसकर्मियों की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी।

पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए कुछ देर तक अजगर कोतवाली परिसर के आसपास मौजूद रहा। जिसके बाद वह धीरे-धीरे वहां से निकलकर झाड़ियों की ओर चला गया।

विशालकाय अजगर को देखने के बाद पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में कौतूहल का माहौल रहा।

हालांकि,अजगर के झाड़ियों की ओर चले जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद से आसपास के लोगों में भी अजगर को लेकर चर्चा बनी हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *