आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में नहर में कूदी युवती, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

top-news

मथाना पुल से शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगाने की सूचना, राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी

सीओ और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, युवती की तलाश जारी

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर। सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने मथाना पुल से शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने युवती को नहर में कूदते हुए देखा और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

जानकारी मिलते ही सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में युवती की तलाश शुरू कराई।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

पुलिस टीम नहर के आसपास के हिस्से में भी जानकारी जुटा रही है। गोताखोर लगातार पानी में युवती की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद मथाना पुल और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल युवती के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। गोताखोरों का तलाश अभियान जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *