आज की ताजा खबर

गुटखा न देने पर विक्रेता को मारी गोली, हालत गंभीर

top-news

चार युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश

शोएब खान

पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के भसूड़ा चौराहे पर मंगलवार सुबह गुटखा न देने को लेकर हुए विवाद में पान-गुटखा विक्रेता को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी लाल बहादुर का पुत्र श्यामा चरण भसूड़ा चौराहे पर पान-गुटखे का खोखा चलाता है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह खोखे पर बैठा था।

आरोप है कि पड़ोसी गांव चौसरा के चार युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक ने श्यामा चरण से गगन गुटखा मांगा। गुटखा उपलब्ध न होने की बात कहने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने तमंचा निकालकर श्यामा चरण पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह घायल होकर खोखे के नीचे गिर गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। गोली चलने की सूचना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है।

प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *