आज की ताजा खबर

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सुरक्षा सख्त, 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया रूट

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। बारावफात और बारहवीं शरीफ के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

हशमत नगर स्थित आस्ताना-ए-हशमतिया से मंगलवार रात करीब 11 बजे शुरू होकर जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बुधवार सुबह करीब चार बजे वापस हशमत नगर पहुंचेगा।

सुरक्षा के लिए जुलूस मार्ग को चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इनमें 550 जवान ड्यूटी पर और 50 रिजर्व में रहेंगे। मार्ग पर 14 बैरियर और 39 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं।

करीब 30 स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी के साथ चार क्लस्टर मोबाइल और दो क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी।

छोटी मार्केट, पंजाबियान और फीलखाना समेत संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

जुलूस की अगुवाई आस्ताना-ए-हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां करेंगे। जुलूस में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की जाएगी।

वर्ष 2015 में मद्दे की पुलिया पर हुए विवाद को देखते हुए वहां होने वाले जलसे में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्ग से निकलेगा। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *