आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 59 किलो मिल्क केक-बर्फी सीज
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
बिधूना में दुकान सील, 25 किलो रेडीमेड मिठाई संदिग्ध मिलने पर की गई कार्रवाई
विभाग ने मिठाई कारोबारियों को दी चेतावनी, बिना बिल और लाइसेंस के रेडीमेड मिठाई न खरीदने के निर्देश
रोहित अवस्थी
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार द्वारा आगामी पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित बिल्लू मिश्रा की दुकान पर पहुॅची, निरीक्षण के दौरान दुकान में रेडीमेड मिठाई भण्डारित पायी गयी, मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता दुकान छोड़कर भाग गया। तत्पश्चात् टीम दुकान मालिक एवं थाना पुलिस बिधूना की उपस्थिति में दुकान को नियमानुसार सीज की गयी, प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा की गयी कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दुकान का निरीक्षण करने के उपरान्त ही सीजर को अवमुक्त किया जायेगा।
बेला रोड बिधूना स्थित एक दुकान पर 25 किग्रा0 रेडीमेड मिठाई भण्डारित पायी गयी, जिसमें संदेह के आधार पर 25 किग्रा0 रेडीमेड मिठाई को सीज किया गया। दुकानदार द्वारा बताया गया कि आपूर्तिकर्ता उधार ही रेडीमेड मिठाई को दुकान में रखकर चला गया।
विभाग की टीम द्वारा दुकान में स्थित डीप फ्रीजर में उक्त सीज मिठाई को रखवाया गया। दुकानदार द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपूर्तिकर्ता को मौके पर बुलाकर सीज मिठाई का निरीक्षण कराया जायेगा तथा रेडीमेड मिठाई का बिल एवं लाइसेन्स की प्रति उपलब्ध करायी जायेगी।
कुऑ गॉव स्थित खोया भट्टी पर खाद्य सुरक्षा की टीम पहुॅची, किन्तु भट्टी बन्द पायी गयी।इसके उपरान्त बाबरपुर स्थित छैंना निर्माण ईकाई पर टीम पहुॅची। निरीक्षण के दौरान छैंना निर्माण ईकाई बन्द पायी गयी।
असु चौराहा सहायल स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जिसमें रेडीमेड मिल्क केक एवं बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 59 किग्रा0 रेडीमेड मिल्क केक एवं बर्फी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार सीज किया गया।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार द्वारा जनपद में संचालित कर रहे खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों से अपील की गयी कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों द्वारा न तो रेडीमेड मिठाईयॉ जैसे-डोडा बर्फी, छैंना, मिल्क केक का क्रय करें और न ही रेडीमेड मिठाईयों का विक्रय किया जायेगा। यदि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता रेडीमेड मिठाईयों का क्रय करता है तो सम्बन्धित निर्माता फर्म का बिल, लाइसेन्स की प्रति, आधार कार्ड की प्रति अवष्य लें। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अवैध रूप से आपूर्ति कर रहे रेडीमेड मिठाईयों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर विभाग द्वारा गठित गोपनीय टीम द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है।
साथ ही मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि खाद्य पदार्थों में रंग एवं एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किसी भी दषा में न करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







