आज की ताजा खबर

कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के लिए 76.32 एकड़ भूमि चिह्नित

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर।जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तवर द्वारा जनपद में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने के लिए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं सोनबरसा में कुल-76.32 एकड़ भूमि चिह्नित करके उद्योग निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश दिवस, 2026 के शुभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर “सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एण्ड इंडस्ट्रियल जोन” की स्थापना हेतु घोषणा की गयी है, जिसके हेतु उक्त जोन हेतु भूमि चयन पैरामीटर के अन्तर्गत भूमि जनपद मुख्यालय से 20 किमी की परिधि में हाईटेंशन तारों से पूर्णतः तरह मुक्त, सड़क कनेक्टिविटी एवं विद्युत आपूर्ति की सुलभता तथा लो-लैंड नहीं होनी चाहिए।


योजना में शामिल विभिन्न घटकों- संबंधित विभागों के कार्यालय/डेस्क, कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, एकीकृत कॉमन फैसिलिटी सेंटर, प्रोडक्ट स्पेसिफिक टेस्टिंग फैसिलिटी, प्रोडक्ट डिस्प्ले डिजाईन सेंटर, ट्रक रूम, आवश्यकतानुसार ईटीपी/सीईटीपी, ड्राइविंग ट्रैक, कामगारों के लिए हॉस्टल आदि सुविधाओं के साथ-साथ निवेशकों/प्रशिक्षित युवाओं के लिए आवश्यक लैंड बैंक, प्लग एण्ड प्ले फैसिलिटी के साथ योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु न्यूनतम 50 एकड़ भूमि के क्रियान्वयन हेतु उपरोक्त पैरामीटर के अनुसार उपयुक्त भूमि चिन्हित करने एवं एमएसएमई विभाग के पक्ष में हस्तान्तरित करने हेतु अपेक्षित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एण्ड इंडस्ट्रियल जोन की स्थापना हेतु जनपद कुशीनगर के तहसील हाटा में ग्राम पट्टन में कुल 55.45 एकड़ एवं ग्राम सोनबरसा में कुल 20.87 एकड़, इस प्रकार कुल-76.32 एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है। उक्त जोन हेतु चिन्हित भूमि जनपद मुख्यालय से 28 किमी0, जनपद गोरखपुर से 30 किमी0 एवं तहसील हाटा से 08 किमी0 की दुरी पर स्थित है। हाईटेंशन तारों से मुक्त है एवं सड़क कनेक्टिविटी एवं विद्युत आपूर्ति की सुलभता है तथा लो-लैंड नहीं है, जिसकी उपयोगिता का मूल्यांकन सम्बन्धित विशेषज्ञ टीम से कराया जाने संबधित प्रस्ताव उद्योग निदेशालय को प्रेषित किया गया है।

अभी हाल में ही कुशीनगर के हाटा तहसील के ग्राम पट्टन और सोनबरसा में करीब 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की गई थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्थल का निरीक्षण कर फर्जी इंद्राज हटाने, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों की जांच, भूमि को दोबारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने तथा ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए थे।

सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन  सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन , उत्तर प्रदेश सरकार की एक नई महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य उद्योग, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ना है।

मुख्य बातें

2026 में शुरुआत: योजना को उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर लॉन्च किया गया और 2026-27 के बजट में इसके लिए ₹575 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया गया।  मूल उद्देश्य: MSME को बढ़ावा देना और युवाओं को स्थानीय स्तर पर training, placement, रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ना। हर जिले में विस्तार की परिकल्पना: प्रारंभिक अवधारणा में प्रदेश के सभी जिलों में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर ऐसे केंद्र विकसित करने की बात कही गई थी। न्यूनतम 50 एकड़: प्रत्येक केंद्र के लिए कम-से-कम लगभग 50 एकड़ भूमि का मॉडल सामने आया है।

Plug-and-Play Industrial Model: MSME manufacturing और service units को जल्दी शुरू करने योग्य औद्योगिक शेड और सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। स्थानीय युवाओं को उसी इकोसिस्टम में प्रशिक्षण मिले और उन्हें रोजगार या अपना उद्यम शुरू करने का अवसर भी मिले।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *