आज की ताजा खबर

उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव, हुए निर्विरोध निर्वाचित

top-news

विनोद पासवान जिलाध्यक्ष तो देवेन्द्र प्रताप गुप्ता बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का उप्र के संविधान में प्रदत्त प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद शाखा कुशीनगर की जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु मंगलवार को निर्वाचन समय-सारिणी का प्रकाशन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त से 24 अगस्त 26 की सायंकाल तक नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

नामांकन अवधि के दौरान विभिन्न पदों के सापेक्ष कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि में जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार चतुर्वेदी द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। इसके उपरान्त शेष नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।


नामांकन वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी शेष रहने के कारण किसी भी पद पर प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला मंत्री समी हैदर, संयुक्त मंत्री संजय पाण्डेय, संगठन मंत्री अजय लाल कर्ण, कोषाध्यक्ष संजय भारती, सम्प्रेक्षक विजय प्रताप तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री अमित कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव तथा जोनल अध्यक्ष वृजेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में उक्त निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, राकेश गौतम, वृजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्येक पद पर एकमात्र प्रत्याशी शेष रहने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कर दी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के संविधान एवं कर्मचारी हितों के अनुरूप पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी तथा आपसी समन्वय को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *