आज की ताजा खबर

संसद व नगर अध्यक्ष ने केसरिया झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए किया बसों को रवाना

top-news

मथौली से अयोध्या धाम दर्शन के लिये 31 बसों से 1500 श्रद्धालु रवाना हुए

मोहम्मद नईम

मथौली बाजार कुशीनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिह व सभासदों के सौज्जन से मंगलवार को नगर पंचायत मथौली से प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम का दर्शन करने के लिए 3 दिन की यात्रा पर 31 बसो से कस्बा के सभी 16 वार्डो से लगभग 1500 से अधिक लोग अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालुओं को मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय के पास केसरिया झंडी दिखाकर बसों से रवाना किया। इस अवसर पर  सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि लोगों को तीर्थ यात्रा कराना एक पुनित सेवा है।


इस तरह के कार्य से समाज में धार्मिक सौहार्द व आपसी प्रेम बढ़ता है। अध्यक्ष व सभासदो के इस पुनीत कार्य की सराहना किया। आज प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना है भाजपा सरकार में ही वर्षों से लाखों भक्तों की आस्था का प्रतीक प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ योगी और मोदी जी की डबल इंजन की सरकार से पूरे प्रदेश में सभी मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है और आस्था और पर्यटन का कार्य क्षेत्र बढ़ रहा है सनातन धर्म में तीर्थ स्थलों की यात्रा करना जरूरी है जिससे धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और मन को अदभुत शांति मिलती है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि मनुष्य की सेवा सर्वोपरि है जनता की सेवा में मै सदा तत्पर रहूंगा। 31 बसो से श्रद्धालु अयोध्या दर्शन व पूर्णिमा स्नान के लिए तीन दिनों की यात्रा पर रवाना हुए।

 इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, ब्यास मुनि सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान,चेयरमैन प्रतिनिधि रामकोला शतीष चौधरी, छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद,

सुकरौली चेयरमैन राजनेती कश्यप ,सभासद प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, रविंद्र सैनी,महेंद्र यादव,दिनेश राव,हेमंत सिंह,मोहन साहनी, विवेक चौबे,रामकृपाल यादव, इद्रजीत सिह,कुंअर आकाश सिह,भूपेन्द्र राव,उमेश साहनी,अशोक पासवान,पारस साहनी,अजय कन्नौजिया,लिपिक हरे राम शर्मा,मनीष सिंह,विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा, दुर्गेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *