आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, मां-बेटी व बेटा गंभीर घायल
- दैनिक लोक भारती
- 25 Aug, 2026
बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव बंबा के पास हादसा, दूसरी बाइक सवार तीन युवक मौके से फरार
सलमान
बेला औरैया। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव बंबा के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक मौका पाकर मौके से फरार हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार मां, बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव टढ़वा निवासी लक्ष्मी शुक्ला (45) पत्नी श्याम शुक्ला, प्रियांशु (25) पुत्र श्याम शुक्ला और पायल (17) पुत्री श्याम शुक्ला के रूप में हुई है।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पीआरवी 8988 और 5369 ने तीनों घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया।
यहां चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कन्नौज के तिर्वा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया/अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल अस्पताल में तड़पते रहे। करीब एक घंटे बाद दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद तीनों घायलों को आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार हुए बाइक सवारों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







