आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहन फाउंडेशन के राखी महोत्सव में उमड़ा बहनों का सैलाब, अजय कपूर को 1500 बहनों ने बांधी राखी
- दैनिक लोक भारती
- 26 Aug, 2026
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बहनों के साथ ली सेल्फी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सांसद रमेश अवस्थी भी पहुंचे
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित राखी महोत्सव के दूसरे दिन भी भावनाओं और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का अनोखा नजारा देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से बहनें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगीं। पूर्व विधायक अजय कपूर के पहुंचते ही बहनों ने तालियों और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद बहनों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और रक्षा-सूत्र बांधकर भाई से जीवनभर साथ और सुरक्षा का वचन लिया।
दूसरे दिन करीब 1500 बहनों ने अजय कपूर को राखी बांधी। अजय कपूर ने भी बहनों को हर सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
राखी महोत्सव में मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बहनों के बीच जाकर उनके साथ सेल्फी ली और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में दिखे भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सांसद रमेश अवस्थी भी कार्यक्रम में पहुंचे और बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।
पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि राखी को रक्षा-सूत्र इसलिए कहा जाता है, क्योंकि बहन से राखी बंधवाकर भाई जीवनभर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि राखी का धागा केवल कलाई पर नहीं बंधता, बल्कि यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रिश्ते को भी मजबूत करता है।
मीनाक्षी बोलीं- यह कार्यक्रम नहीं, भारतीय संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि बहन फाउंडेशन के राखी महोत्सव में आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कानपुर की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्मों में उन्होंने राखी के कई दृश्य किए हैं, लेकिन यहां बहनों के बीच दिखाई दे रहा प्यार और अपनापन किसी फिल्मी दृश्य से भी ज्यादा खूबसूरत है।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बहनों का भाई पर फूल बरसाना और तिलक लगाना केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर है। उनके मुताबिक राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बहन का भाई पर भरोसा और रिश्ते की भावना है। उन्होंने अजय कपूर को बधाई देते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को सम्मान देना सराहनीय है।
कार्यक्रम में जूही लाल कॉलोनी, जूही सफेद कॉलोनी, जूही बारादेवी, ई-ब्लॉक बर्रा-8, वरुण विहार, सेवाग्राम कॉलोनी दादा नगर, फजलगंज, परमपुरवा, निराला नगर, विश्व बैंक बर्रा, ई-ब्लॉक किदवई नगर, साकेत नगर, कच्ची बस्ती गोविंद नगर और जूही गढ़ा समेत कई क्षेत्रों से बहनें पहुंचीं।
कार्यक्रम में मिथलेश पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, तारा सिंह, लाली गुप्ता, सोनिया लाम्बा, शालिनी अग्निहोत्री, अनीता पाल, कुसुम पाठक, नैन्सी वर्मा, मानसी वर्मा, बीना पाण्डेय, शशि द्विवेदी, अंजुमा सचान, अंजू तिवारी, ललिता शुक्ला, सोहनी सिंह, नेहा सोनी, मधु शर्मा, शहनाज परवीन, सरिता त्रिपाठी, पिंकी गुप्ता, उषा देवी कौशिक, रितु सक्सेना, ममता सिंह, पिंकी वर्मा, शिप्रा अवस्थी, पुष्प लता, विजय लक्ष्मी शुक्ला, करिश्मा, आशा देवी, माया बाजपेयी, नीलम द्विवेदी, किरन कटियार, सुमन तिवारी, नेहा सिंह सेंगर, सपना श्रीवास्तव, सीता सिंह, तुलिका द्विवेदी, कुमारी ममता, कुसुम, वर्षा सिंह, नेहा शर्मा, काजल कोरी, हमीदा, दीपिका सोनी, सीमा गुप्ता, रानी और लक्ष्मी देवी समेत बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







