आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पत्नी और पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर लौटे तो पंखे के हुक से लटका मिला शव
- दैनिक लोक भारती
- 26 Aug, 2026
रोहित अवस्थी
अजीतमल औरैया। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लालपुर गांव में मंगलवार रात पत्नी और पिता से विवाद के बाद 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। देर रात पत्नी और बच्चों के घर लौटने पर उसका शव बाहर बने कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शाहपुर लालपुर निवासी तेज सिंह राठौर (38) पुत्र बलराम राठौर मंगलवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर पत्नी संगीता और पिता से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तेज सिंह ने पत्नी और पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना से घबराई पत्नी संगीता अपने दोनों बेटों दिव्यांशु (15) और दीपांशु (10) को लेकर गांव में ही एक रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं, तेज सिंह के पिता भी घर से चले गए। बताया गया कि काफी देर तक गाली-गलौज करने के बाद तेज सिंह घर के बाहर बने कमरे में चला गया।
देर रात पत्नी और बच्चे घर लौटे तो बाहर के कमरे में तेज सिंह का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







