आज की ताजा खबर

बारावफात पर श्रावस्ती में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न

top-news

श्रावस्ती। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर बुधवार को जिलेभर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूसे मोहम्मदी के जुलूस निकाले गए। बारावफात को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और जिले में शांति व्यवस्था कायम रही।जानकारी के मुताबिक, जिले के करीब तीन दर्जन से अधिक क्षेत्रों से निकले जुलूस नासिरगंज क्षेत्र में एकत्र हुए। 

ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी

यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जुलूस के मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

पुलिस अधिकारी और जवान लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया।जुलूस निकलने से पहले पुलिस-प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया था।

अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की थी।बुधवार को जुलूस के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासन की सतर्कता के चलते जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही।

जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *