आज की ताजा खबर

भिनगा संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर रोक

top-news

श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण 

​निरीक्षण के दौरान वार्ड में कुल 24 बच्चे भर्ती पाए गए। मौके पर डॉ. मालामुनिस्वामी, स्टाफ नर्स हुमा एवं एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले।सीएमओ ने निर्देश दिया कि सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी का रजिस्टर तथा दोपहर 2 बजे के बाद इमरजेंसी का रजिस्टर अलग-अलग बनाया जाए।

वार्ड में औषधियों की समीक्षा करने पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध पाई गईं। अधिकारियों ने भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य का गहनतापूर्वक अवलोकन किया।


​बाहर की दवा लिखने पर पूर्ण प्रतिबंध

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में निशुल्क उपलब्ध हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति में बाहर की दवा न लिखी जाए।

​सफाई व क्राउड मैनेजमेंट

निरीक्षण के दौरान वार्ड में मक्खियां पाए जाने पर पर सीएमओ के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को 'फ्लाई कैचर' लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य गेट के बाद वार्ड के प्रवेश द्वार को बंद रखने और मरीजों को 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ही रेफर करने का निर्देश दिया गया।

​लेबर रूम का औचक निरीक्षण

​निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में डॉ. दीपशिखा, स्टाफ नर्स ममता एवं स्टाफ नर्स आसमा ड्यूटी पर उपस्थित पाई गईं। अधिकारियों ने डॉ. दीपशिखा से भर्ती होने वाले मरीजों और उपचार व्यवस्था पर चर्चा की।लेबर रूम की संवेदनशीलता के बावजूद अधिक भीड़ पाए जाने पर जब स्टाफ नर्स द्वारा गार्ड की अनुपस्थिति की बात बताई गई, तो अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले गार्ड का वेतन बाधित  करने के लिए सीएमएस को निर्देशित किया गया।

पीएनसी वार्ड हेतु स्थान का चयन 

​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ, एसीएमओ एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह की संयुक्त टीम ने नए पीएनसी वार्ड के निर्माण हेतु स्थान की उपलब्धता के बारे में जायजा लिया गया।इसके संबंध में सर्वसम्मति से ​ब्लड बैंक के पीछे स्थित लगभग 3000 वर्ग फीट स्थान को पीएनसी वार्ड बनाने के लिए सर्वसम्मति से उपयुक्त पाया गया। इस संबंध में पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया को भी अवगत कराया जा चुका है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *