आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री जी ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का दिया तोहफा

top-news

रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका सजीव प्रसारण तहसील इकौना, तहसील जमुनहा व कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग घनश्याम चौहान व जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मातृशक्ति को सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।


घनश्याम चौहान( सदस्य) 

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त माताओं और बहनों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सेवा की घोषणा की गई है।इस दौरान महिलाओं को त्योहार के उपलक्ष्य में उपहार भी प्रदान किया।

शून्य किराये का टिकट किया जाएगा जारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा। इस वर्ष शासन द्वारा यह निर्णय लिया है कि महिला यात्री के साथ आने वाले एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों का सफर और अधिक आरामदायक व सुगम हो सकेगा। 

अतिरिक्त बसों और विशेष फेरों की व्यवस्था

परिवहन विभाग की विशेष तैयारियां त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों और विशेष फेरों की व्यवस्था की गई है। अधिक सवारी वाले मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

प्रदेश की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बस अड्डों और यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।मो.अजीम,उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पूजा पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *