आज की ताजा खबर

गंगाजल लेकर शपथ वाले वीडियो पर विवाद, महिला कांग्रेस ने नगर निगम बोर्ड भंग करने की मांग उठाई

top-news

वायरल वीडियो में मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी पर अर्चना कटारिया ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष जांच की मांग

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। नगर निगम में पार्षदों द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर शपथ लिए जाने से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो के अंत में मां को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अर्चना कटारिया ने कहा कि वायरल वीडियो में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर की गई टिप्पणी और इसे 60 वार्डों में बांटे जाने की बात गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सके।

नगर निगम बोर्ड भंग करने की मांग

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने शाहजहांपुर नगर निगम बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि वीडियो के अंत में मां को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। माताओं और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अर्चना कटारिया ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *