आज की ताजा खबर

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर का जाना स्वास्थ्य हाल

top-news

आवास पहुंचकर की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर के स्टेनली रोड स्थित आवास पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हालचाल लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बताया गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका लखनऊ में भी उपचार कराया गया था। वर्तमान में वह प्रयागराज स्थित अपने आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हुए पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *