आज की ताजा खबर

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में हुई विशेष महाआरती

top-news

 डॉ. राजीव श्रीवास्तव और डॉ. जेबी सिंह रहे मुख्य यजमान

 कादीपुर,सुलतानपुर। क्षेत्र के  शाहगंज रोड स्थित रानीपुर कायस्थ गांव में भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर मंदिर समिति की ओर से विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में सुलतानपुर के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव और कादीपुर चिकित्सक संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेबी सिंह मुख्य यजमान रहे।

भगवान चित्रगुप्त जी महाराज, मां दुर्गा और हनुमान जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के उपरांत मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने की।

मुख्य यजमान डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सुलतानपुर जिले के सबसे पुराने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सर्व समाज के साथ आरती करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने मंदिर समिति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मंदिर की उन्नति और प्रगति के लिए जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। डॉ. जेबी सिंह ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी महाराज सनातन परंपरा के देवता हैं और सर्व समाज को उनकी आराधना करनी चाहिए।

उन्होंने मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंदिर अध्यक्ष डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से समिति मंदिर के विकास में समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. छोटेलाल श्रीवास्तव, अच्छे लाल श्रीवास्तव, श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, तरुणेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आशू, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पुजारी धीरेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *