आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम, रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ

top-news

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे मुख्य अतिथि, भोर फाउंडेशन अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से गांधी भवन, शाहजहांपुर में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ एवं रक्षाबंधन के अवसर पर निशुल्क बस सेवा के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस सेवा की जानकारी दी गई। इस पहल को महिलाओं के लिए यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


स्वाति सिंह ने सुना मुख्यमंत्री का संवाद

कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद सुना। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू किए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

स्वाति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और उत्तर प्रदेश सरकार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा की दिशा में सराहनीय पहल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *