आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम व एसपी ने सयुंक्त रूप से किया नदी उस पार के गांवों में स्थलीय निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 26 Aug, 2026
नारायणी नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने सयुंक्त रूप से पूरी टीम सहित नदी के उस पार के गांवों में किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायज़ा
कुशीनगर। नेपाल क्षेत्र के अंतर्गत चीन-तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भारी अतिवृष्टि के कारण ग्लेशियर जनित झील के फटने (Glacial Lake Outburst) की सूचना प्राप्त हुई है। इसके कारण नारायणी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार वाल्मीकि बैराज से लगभग 2.50 लाख से 3.00 लाख क्यूसेक तक पानी का डिस्चार्ज प्रवाहित होने की संभावना है। संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए जनपद प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उक्त स्थिति के दृष्टिगत डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पुलिस अधीक्षक के साथ आज नारायणी नदी के तटवर्ती एवं संवेदनशील शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में नदी के जलस्तर एवं संभावित प्रभाव वाले स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिवपुर सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों से संवाद किया तथा उन्हें संभावित जलस्तर वृद्धि के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाओं एवं चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें तथा नदी के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं।
साथ ही पशुओं को भी नदी एवं निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई। संभावित आपात स्थिति को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम की तैनाती कर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम को आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सके।
डीएम ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं तटवर्ती क्षेत्रों में अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर रहकर लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। नदी के जलस्तर में होने वाले परिवर्तन की नियमित जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए राहत एवं बचाव से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम स्तर पर भी कर्मचारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किए जाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए है और संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं तथा राहत एवं बचाव टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







